[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला से मारपीट का आरोपी 8 माह बाद पकड़ा:कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर फरार हुआ था, साथी पहले ही गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

महिला से मारपीट का आरोपी 8 माह बाद पकड़ा:कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर फरार हुआ था, साथी पहले ही गिरफ्तार

महिला से मारपीट का आरोपी 8 माह बाद पकड़ा:कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर फरार हुआ था, साथी पहले ही गिरफ्तार

पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने देर शाम को एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजेंद्र पिछले 8 महीने से फरार था। थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया- एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला जब अकेली थी, तब राजेंद्र पुत्र श्योचंद मेघवाल और उसका साथी रिंकु पुत्र बाबूलाल मेघवाल उसके घर में घुस आए। दोनों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। राजेंद्र ने कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में महिला बेहोश हो गई और दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। 20 अगस्त 2024 को पुलिस ने एक आरोपी रिंकू उर्फ विनोद कुमार को लांबी अहीर से गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी राजेंद्र गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था।

पुलिस को सूचना मिली कि राजेंद्र अपने गांव लांबी अहीर आया है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह, एएसआई फतेह सिंह और कॉन्स्टेबल रामसिंह की टीम शामिल थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet