नीमकाथाना जिला रद्द करने का स्यालोदड़ा में विरोध:स्थानीय नागरिकों ने की क्रमिक भूख हड़ताल, जन चेतना यात्रा निकाली
नीमकाथाना जिला रद्द करने का स्यालोदड़ा में विरोध:स्थानीय नागरिकों ने की क्रमिक भूख हड़ताल, जन चेतना यात्रा निकाली
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को समाप्त करने के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने आंदोलन छेड़ दिया है। सोमवार को ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में जिला बचाओ जन चेतना यात्रा निकाली गई। नीमकाथाना जिला बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जिला समाप्त करने का फैसला वापस लेने की मांग की है।
उनका कहना है कि इस फैसले से क्षेत्र का विकास प्रभावित होगा। इसके साथ ही लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दूर जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच अनिल शर्मा, शिवलाल जांगिड़, रामेश्वर दयाल सैनी मौजूद रहे। इसके अलावा नरेश टेलर, डालूराम सैनी, विश्वेश्वर दयाल सैनी, राकेश वर्मा, रमेश गुर्जर, डब्लू खान और शिवराम सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं भी शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035063


