[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भैरू बाबा मंदिर के पास मिला अज्ञात शव:अचेत अवस्था में पड़ा मिला, पहचान में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

भैरू बाबा मंदिर के पास मिला अज्ञात शव:अचेत अवस्था में पड़ा मिला, पहचान में जुटी पुलिस

भैरू बाबा मंदिर के पास मिला अज्ञात शव:अचेत अवस्था में पड़ा मिला, पहचान में जुटी पुलिस

रींगस : रींगस में भैरू बाबा मंदिर परिसर में अज्ञात युवक का शव मिला है। जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। पुलिस थाने के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें मंदिर के पास एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति को तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। पहचान के लिए आसपास के लोगों को शव दिखाया गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने आसपास के थानों और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया है। मृतक की लंबाई 5 फीट 8 इंच है और शरीर हृष्ट-पुष्ट है। मृत्यु के समय वह सफेद-काले रंग का स्वेटर पहने हुए था।

Related Articles

06:19