[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर पंहुचे खेतों में, स्वयं लिया फसलों में हुए नुकसान का जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर पंहुचे खेतों में, स्वयं लिया फसलों में हुए नुकसान का जायजा

जिला कलेक्टर पंहुचे खेतों में, स्वयं लिया फसलों में हुए नुकसान का जायजा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी गुरूवार को अचानक जिले के लालपुर, मंडे्रला, धरतरवाला, नरहड व देवरोड पंचायत के गांवों में शीत लहर व पाले से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेने पंहुचे। जिला कलक्टर ने स्वयं खेतों के अंदर जाकर किसानो से मुलाकात की ओर फसल के खराबे की जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने किसानों से कहा कि उनके क्षेत्र में होने वाली विशेष गिरदावरी में वे अपनी सम्पूर्ण यथा स्थिति का उल्लेख करवावें ताकि राज्य सरकार से उन्हें उचित मुआवजा मिल सके। गौरतलब है कि इससे दो दिवस पूर्व भी जिला कलक्टर ने भीमसर, हेतमसर, भोजासर, नूआं व वाहिदपुरा ग्राम पंचायतों में किसानों के खेतों में जाकर उनसे नुकसान की जानकारी ली थी।

Related Articles