[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार:पांच महीने से फरार बदमाश को दो थानों की पुलिस ने पकड़ा; टॉप-10 अपराधियों में है शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

होटल संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार:पांच महीने से फरार बदमाश को दो थानों की पुलिस ने पकड़ा; टॉप-10 अपराधियों में है शामिल

होटल संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार:पांच महीने से फरार बदमाश को दो थानों की पुलिस ने पकड़ा; टॉप-10 अपराधियों में है शामिल

सीकर : सीकर की खंडेला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। होटल संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब 5 महीने से ज्यादा समय से फरार था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव ने बताया कि 6 अक्टूबर 2024 को कांवट कस्बे में श्याम होटल एंड रेस्टोरेंट के संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने और होटल मालिक पर फायरिंग के मामले में आरोपी विकास गुर्जर घटना के बाद से ही फरार था। जिसे आज नीमकाथाना कोतवाली पुलिस और खंडेला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

यादव ने बताया कि घटना के बाद खंडेला पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश में कई बार दबिश दी गई। लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नीमकाथाना शहर में घूम रहा है। ऐसे में खंडेला पुलिस और नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी विकास गुर्जर (21) पुत्र बद्रीप्रसाद गुर्जर निवासी हीरानगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खंडेला थाने के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin