[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गरीबों की मदद के लिए आगे आया चेतीवाल ट्रस्ट:चिड़ावा में जरूरतमंदों को किया पंखों का वितरण, विधायक पितराम काला रहे मौजूद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गरीबों की मदद के लिए आगे आया चेतीवाल ट्रस्ट:चिड़ावा में जरूरतमंदों को किया पंखों का वितरण, विधायक पितराम काला रहे मौजूद

गरीबों की मदद के लिए आगे आया चेतीवाल ट्रस्ट:चिड़ावा में जरूरतमंदों को किया पंखों का वितरण, विधायक पितराम काला रहे मौजूद

चिड़ावा : चिड़ावा के खटीकान मोहल्ले में तारामणि चेतीवाल कृषि फार्म ट्रस्ट, सूरजगढ़ की ओर से एक पंखा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पीतराम काला उपस्थित रहे, जबकि नगर पालिका चिड़ावा की अध्यक्ष सुमित्रा सिंह सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

अतिथियों का स्वागत और कार्यक्रम की शुरुआतविशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा और नगर पालिका के उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा पार्षद बाबूलाल सोलंकी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का चुनरी, साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

ट्रस्ट की समाजसेवा और अतिथियों के संबोधन

ट्रस्ट के संचालक मातादीन चेतीवाल ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समाजसेवा कार्यों की जानकारी दी।

  • डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा ने स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।
  • विधायक पीतराम काला ने समाज सेवा की प्रेरणा देते हुए सभी को जागरूक होकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
  • नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सिंह सैनी ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए समाज के हर व्यक्ति को दान, प्रेम और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।

सेवा भाव से हुआ पंखा वितरण, गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क पंखे वितरित किए गए। ट्रस्ट ने यह सेवा भाव से जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें सूरजगढ़ निवासी समाजसेवी गुलजारीलाल चावला, हरि सिंह बडसीवाल, सेवानिवृत्त एसबीआई शाखा प्रबंधक बाबूलाल बडगूजर, छोटेलाल चेतीवाल, सुनील चेतीवाल, शारीरिक शिक्षक राजेश चेतीवाल, बसंतलाल बसवाला, जितेंद्र सोलंकी, सुनील कुमार, देवेंद्र सोलंकी, प्यारेलाल सोलंकी, प्रताप सिंह चावला, बुधराम बसवाला, महेश सोलंकी, हरि सिंह सोलंकी, सरोज कुमार, हरिराम सोलंकी, संतरा देवी, सीमा ठठेरा, राजेश भार्गव, राकेश भार्गव, बालाजी भक्त, मदीना शारदा सोलंकी, पिंकी, मोहित, राहुल, महेश कुमार, बलबीर सिंह, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, बनवारी लाल सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin