[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विदेश से लौटा युवक ट्रेन की चपेट में आया:एक साल बाद अपने गांव लौटा था, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

विदेश से लौटा युवक ट्रेन की चपेट में आया:एक साल बाद अपने गांव लौटा था, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

विदेश से लौटा युवक ट्रेन की चपेट में आया:एक साल बाद अपने गांव लौटा था, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

फतेहपुर : फतेहपुर के रामगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें चूरू-सीकर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव लाउंडा निवासी अशोक स्वामी (पुत्र भंवरलाल) के रूप में हुई है। यह हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को रामगढ़ कस्बे के राजकीय अस्पताल भिजवाया, जहां अगली सुबह 11 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विदेश से लौटा था अशोक

अशोक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह विदेश में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था और करीब एक साल बाद अपने गांव लौटा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin