[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामगढ़ में फाल्गुनी रंग:ढप चंग और बांसुरी की धुन पर झूमे हजारों लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

रामगढ़ में फाल्गुनी रंग:ढप चंग और बांसुरी की धुन पर झूमे हजारों लोग

रामगढ़ में फाल्गुनी रंग:ढप चंग और बांसुरी की धुन पर झूमे हजारों लोग

फतेहपुर : फतेहपुर के रामगढ़ कस्बे में होली के बाद भी फाल्गुनी रंग जारी है। पुराने बस स्टैंड पर आशुतोष परिषद द्वारा आयोजित भव्य फाल्गुनी कार्यक्रम में हजारों लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में ढप चंग और बांसुरी की कई टीमों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। आसपास के क्षेत्रों से आए लोक गीत कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों पर हजारों फाल्गुनी रसिया नाचते नजर आए। आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी प्रबुद्ध जनों का साफा पहनाकर सम्मान किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ढप चंग और बांसुरी की धुन पर लोकगीत शेखावाटी की परंपरा और मूल धरोहर है। उन्होंने इस विरासत को बचाने के लिए शेखावाटी के लोगों के प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हाकम अली खान, रामगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष दुदाराम चोहला, उप प्रधान प्रतिनिधि प्रभु सिंह कारंगा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील कुरैशी, पंडित श्री गोपाल दाधीच, लक्ष्मीकांत दाधीच, पावन दाधीच सहित अन्य जनप्रतिनिधि और भामाशाह मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin