[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला:नवलगढ़ में चार लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला:नवलगढ़ में चार लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला:नवलगढ़ में चार लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

नवलगढ़ : नवलगढ़ क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। रविवार को गांव बड़वासी में मधुमक्खियों ने खेत में काम कर रहे चार लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में बनवारी लाल, सुनीता, मोनू और गन्नू शामिल हैं। मधुमक्खियों के हमले के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नवलगढ़ के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में सभी का इलाज चल रहा है।

इससे एक दिन पहले शनिवार को गांव बिरोल में भी एक व्यक्ति मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुआ था। गणपत नाम के इस व्यक्ति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस तरह दो दिनों में मधुमक्खियों के हमले से पांच लोग घायल हो चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin