[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के बैंक कॉलोनी में चल रही थी प्राथना सभा:पुलिस ने रुकवाया; हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के बैंक कॉलोनी में चल रही थी प्राथना सभा:पुलिस ने रुकवाया; हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

पिलानी के बैंक कॉलोनी में चल रही थी प्राथना सभा:पुलिस ने रुकवाया; हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

पिलानी : राजस्थान के पिलानी में धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। पंचवटी के सामने बैंक कॉलोनी स्थित एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा का हिंदू संगठनों ने विरोध किया। उनका आरोप था कि यहां धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही विहिप, बजरंग दल, आरएसएस, भाजपा, भाजयुमो और कर्णी सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी बुलाना पड़ा। सीआई रणजीत सिंह सेवदा पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि मकान के बेसमेंट में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। उनका कहना था कि वे वहां प्रार्थना सभा में शामिल होने आए हैं।

विहिप के जिला महामंत्री सुनील सिद्धड़ ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ईसाई मिशनरी बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन करा रही है। उनके मुताबिक अकेले पिलानी कस्बे में 300 से अधिक परिवारों का धर्मांतरण हो चुका है। पुलिस ने बिना अनुमति के चल रहे कार्यक्रम को रोक दिया और शालोम एजी प्रार्थना भवन में मौजूद सभी लोगों को वहां से भेज दिया गया। आयोजकों को भी चेतावनी दी गई। हिंदू संगठनों ने मिशनरी से जुड़े लोगों के खिलाफ धर्मांतरण की गतिविधियों की लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

इस दौरान विहिप, भाजपा और अन्य संगठनों के कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इनमें देवेंद्र सिंह शेखावत, विक्रम सिंह, संजय चौहान, मुनीश स्वामी, रोहिताश्व वर्मा, संदीप राठौड़, विक्रम रोहीला, ओमप्रकाश टेलर, जगदीश सोनी, नरेन्द्र शर्मा, महेन्द्र भाठोलिया समेत कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin