[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में तेज रफ्तार बोलेरो ने छात्रा को कुचला:नाकाबंदी कर हरियाणा के तीन आरोपी पकड़े, घायल छात्रा कोटपूतली रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में तेज रफ्तार बोलेरो ने छात्रा को कुचला:नाकाबंदी कर हरियाणा के तीन आरोपी पकड़े, घायल छात्रा कोटपूतली रेफर

पाटन में तेज रफ्तार बोलेरो ने छात्रा को कुचला:नाकाबंदी कर हरियाणा के तीन आरोपी पकड़े, घायल छात्रा कोटपूतली रेफर

पाटन : पाटन कस्बे के नीमकाथाना रोड पर शनिवार शाम को पटवार घर के सामने खड़ी छात्रा को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। घायल छात्रा की पहचान पूजा सैनी, दांतिल (कोटपूतली-बहरोड़) की रहने वाली है। पूजा अपने नाना भगवान सहाय सैनी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। नाना की रिपोर्ट के अनुसार नीमकाथाना की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो लहराते हुए पूजा को कुचल कर निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक ने छात्रा को मृत समझकर भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की। करजो के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी तहसील के मेघोत हाला गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान संजय (करतार सिंह यादव का पुत्र), गोविंद (महिपाल यादव का पुत्र) और विरेन्द्र (सत्यवीर सिंह यादव का पुत्र) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पूजा को कोटपूतली रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin