[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पक्षी संरक्षण आज के युग की महत्ती आवश्यकता – योगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पक्षी संरक्षण आज के युग की महत्ती आवश्यकता – योगी

पक्षी संरक्षण के लिए ताल छापर से चूरू जन-जागरूकता साइकिल यात्रा रवाना

चूरू : नेचर एनवायरमेंट एण्ड वाइल्डलाइफ सोसायटी (न्यूज) के तत्वावधान में गौरैया बचाओ अभियान के तहत शनिवार को जन-जागरूकता साइकिल यात्रा मुख्य बस स्टेंड से रवाना हुई।  महाकाली मंदिर डीडवाना के मुख्य अर्चक और आदियोगा स्कील पीठ के संस्थापक सोहननाथ योगी ने जन जागरूकता साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वामी ने बताया साइकिल यात्रा चूरू जिले के समस्त तहसील मुख्यालय से होती हुई विश्व गौरैया दिवस 20 मार्च को चूरू जिला मुख्यालय पहुंचेगी। इस साइकिल यात्रा का नेतृत्व संस्था के युवा सदस्य छापर के जितेन्द्र कुमार स्वामी  और सुजानगढ़ के राजेश कुमार कर रहे हैं।

इस अवसर पर पंडित मुरारी भैया ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।
यात्रा को रवाना करते समय मुख्य अतिथि सोहन नाथ योगी ने कहा कि पक्षी संरक्षण आज के युग की महत्ती आवश्यकता है। मनुष्य की तरह पृथ्वी पर पशु पक्षियों का जीवन भी प्रकृति की ही देन है। धरती पर जितना अधिकार पशु पक्षियों का होता है, उतना ही मनुष्य का होता है। लेकिन आज मनुष्य की लापरवाही और स्वार्थ के कारण पशु पक्षियों का जीवन पर एक संकट आ खड़ा हुआ हैं। यह जागरूकता रैली लोगों में पक्षी संरक्षण का एक सकारात्मक संदेश देगी इस तरह के अभियान का समाज में स्वागत होना चाहिए। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश स्वामी ने की।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा, समाजसेवी प्रदीप सुराणा, नानगराम तापड़िया, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप सोनी, गौरीशंकर भावुक, धन्नाराम प्रजापत,छापर नागरिक सेवा समिति जयपुर के रामावतार स्वामी, गायत्री परिवार के जुगल किशोर बिहानी , ब्रजदान सामौर आदि ने विचार व्यक्त किए। संयोजक पार्थ सोनी ने आयोजकीय भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर सत्यनारायण सारस्वत, तेज करण उपाध्याय, वन मित्र शंकर लाल सारस्वत, वन मित्र हरिप्रसाद जोशी, प्रकाश टेलर, बाबूलाल नाई, रमेश रतावा, पार्षद देवकीनंदन सैन, भागीरथ कुल्हरी, डीडवाना के ओम प्रकाश भाटी व चैनाराम टाक उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने साइकिल यात्रा कर रहे दोनों युवाओं का पुष्पाहार से स्वागत किया। संचालन संस्था के सचिव सुनील कुमार पुरोहित ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin