[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होली की छुट्टी पर घर आए एसएसबी जवान की सड़क हादसे में हुई मौत:पैतृक गांव चारावास में किया अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

होली की छुट्टी पर घर आए एसएसबी जवान की सड़क हादसे में हुई मौत:पैतृक गांव चारावास में किया अंतिम संस्कार

होली की छुट्टी पर घर आए एसएसबी जवान की सड़क हादसे में हुई मौत:पैतृक गांव चारावास में किया अंतिम संस्कार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा 

खेतड़ी : एसएसबी के जवान नरेंद्र कुमार का शनिवार को उनके पैतृक गांव चारावास में अंतिम संस्कार किया गया। वह शुक्रवार को सोलाना नर्सरी के पास हुई कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।नरेंद्र कुमार उत्तराखंड के सितारगंज में जीडी कांस्टेबल के रूप में कार्यरत थे और होली की छुट्टी पर गांव आए थे। उनके परिवार में एक छह वर्षीय पुत्री और चार वर्षीय पुत्र हैं। उनके अंतिम संस्कार में कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि नरेंद्र कुमार शुक्रवार को अपने ननिहाल सोनासर जाकर वापस गांव आ रहे थे, तभी अचानक कार पलटने से यह हादसा हो गया। इस दुर्घटना में नरेंद्र कुमार की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। नरेंद्र कुमार के अंतिम संस्कार में पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, सुरेंद्र कुमार जाट, होशियार सिंह चाहर, हरि सिंह माठ, शीशराम चाहर, भगोता राम चाहर, वीरेंद्र चाहर, रणवीर सिंह चाहर, डॉ मुकेश दाधीच सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin