[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में पूर्व विधायक रावलोत के बेटे की मौत:जोधपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंची;साथी रिश्तेदार घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में पूर्व विधायक रावलोत के बेटे की मौत:जोधपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंची;साथी रिश्तेदार घायल

सड़क हादसे में पूर्व विधायक रावलोत के बेटे की मौत:जोधपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंची;साथी रिश्तेदार घायल

जोधपुर : जोधपुर में शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में पूर्व विधायक जालम सिंह के बेटे विपुणराज सिंह (26) की मौत हो गई। इस दौरान कार में विपुण का रिश्तेदार भी था, ​जो गंभीर घाायल हो गया। मामला शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के पाल रोड पर रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि विपुण और उसका दोस्त पार्थ राठौड़ (25) अमेज कार में सवार थे। स्पीड में कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर गई, जिससे ये हादसा हुआ।

एक फीट ऊंचे डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ गई

ये हादसा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के पास नहर चौराहे के पास हुआ। थाने के हेड कॉन्स्टेबल रतनाराम ने बताया कि होंडा कार में बाड़मेर हाल उम्मेद हेरिटेज निवासी विपुणराज सिंह और उनका रिश्तेदार उम्मेद हेरिटेज निवासी पार्थ राठौड़ दोनों सवार थे। दोनों कार में सवार होकर चौपासनी की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान कार स्पीड में आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और एक फीट ऊंचे डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ चली गई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और एम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां विपुणराज सिंह की मौत हो गई। जबकि पार्थ राठौड़ घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77