[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर में डंपर ने PWDइंजीनियर को कुचला, मौके पर मौत:पीछे से आकर एक्टिवा को टक्कर मारी; निगम के कॉन्ट्रैक्ट पर चला रहा था ड्राइवर, मौके से भागा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर में डंपर ने PWDइंजीनियर को कुचला, मौके पर मौत:पीछे से आकर एक्टिवा को टक्कर मारी; निगम के कॉन्ट्रैक्ट पर चला रहा था ड्राइवर, मौके से भागा

जोधपुर में डंपर ने PWDइंजीनियर को कुचला, मौके पर मौत:पीछे से आकर एक्टिवा को टक्कर मारी; निगम के कॉन्ट्रैक्ट पर चला रहा था ड्राइवर, मौके से भागा

जोधपुर : एक्टिवा पर जा रहे पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को निगम के कॉन्ट्रैक्ट पर चल रहे डंपर ने कुचल दिया। पीछे से आए तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने इतनी तेज टक्कर मारी कि इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

मामला जोधपुर के सरदारपुरा इलाके के जालोरी गेट चौराहे का सुबह 11 बजे का है।

एक्टिवा सवार इंजीनियर को पीछे से टक्कर मारी

सरदारपुरा थाना SHO शेषकरण ने बताया- कमला नेहरू नगर निवासी मोहम्मद यासीन सुबह एक्टिवा से जालोरी गेट चौराहा से एमजीएच की तरफ जा रहा था। इस दौरान किताब महल के सामने पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद की तस्वीरें…

तस्वीर, हादसे के बाद की है जब डंपर ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद इसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
तस्वीर, हादसे के बाद की है जब डंपर ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद इसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
तस्वीर, मॉर्च्युरी के बाहर की है, जहां इंजीनियर का परिवार यहां पहुंचा था।
तस्वीर, मॉर्च्युरी के बाहर की है, जहां इंजीनियर का परिवार यहां पहुंचा था।

डंपर छोड़कर भागा ड्राइवर

SHO ने बताया- घटना के बाद डंपर का ड्राइवर मौके से ही फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर जालोरी गेट चौकी पुलिस और और बाद में सरदारपुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। शव को MGH अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद यासीन पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर थे।

निगम में कॉन्ट्रैक्ट पर था डंपर

बता दें कि इंजीनियर को कुचलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों से मालूम चले डंपर के नंबरों के आधार पर छानबीन शुरू की गई है। इसमें पता चला कि डंपर नगर निगम में कॉन्ट्रैक्ट पर लगा था। उसका फिटनेस सर्टिफिकेट भी एक्सपायर हो चुका था। इसके बावजूद निगम प्रशासन ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। डंपर ठेकेदार का नाम करण सिंह भाटी बताया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77