[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में परीक्षा तनाव से मुक्ति अभियान:2 हजार स्टूडेंट्स को सिखाए तनाव दूर करने के तरीके, स्कूलों योग प्राणायाम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में परीक्षा तनाव से मुक्ति अभियान:2 हजार स्टूडेंट्स को सिखाए तनाव दूर करने के तरीके, स्कूलों योग प्राणायाम आयोजित

सुजानगढ़ में परीक्षा तनाव से मुक्ति अभियान:2 हजार स्टूडेंट्स को सिखाए तनाव दूर करने के तरीके, स्कूलों योग प्राणायाम आयोजित

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ शहर के विभिन्न राजकीय स्कूलों में मंगलवार को परीक्षा तनाव छूमंतर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक नितिन, गौरव और डिंपल ने विद्यार्थियों को आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से योग और प्राणायाम सिखाया। सबसे पहले कार्यक्रम पीएमश्री राजकीय कनोई बालिका स्कूल में आयोजित किया गया। इस दौरान नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच और एसीबीओ मंजू पंवार ने विद्यार्थियों को परीक्षा तनाव से मुक्ति के उपाय बताए।

कार्यक्रम में पार्षद दीनदयाल पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय मटोलिया, एडवोकेट कमल दाधीच और हिमांशु सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पिंकी सोनी ने किया। प्रिंसिपल सरोज पूनिया वीर और वाइस प्रिंसिपल अनीता सुरेखा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद यह कार्यक्रम राजकीय जाजोदिया, राजकीय पीसीबी, झंवर बालिका, नागरिक परिषद और गांधी बस्ती स्कूल में भी आयोजित किया गया। कुल मिलाकर लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22