[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन:बोले-दो महीने से नहीं मिला वेतन, घरेलू व्यवस्था हो रही प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन:बोले-दो महीने से नहीं मिला वेतन, घरेलू व्यवस्था हो रही प्रभावित

श्रीमाधोपुर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन:बोले-दो महीने से नहीं मिला वेतन, घरेलू व्यवस्था हो रही प्रभावित

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर ब्लॉक में पीडी मद के तहत कार्यरत शिक्षकों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इस समस्या को लेकर राजस्थान पंचायत शिक्षक संघ ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। पंचायत शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामावतार यादव ने बताया-नियम के अनुसार शिक्षकों को हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन मिलना चाहिए। लेकिन यह नियम लागू नहीं हो रहा है। वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों की घरेलू व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

शिक्षकों का कहना है कि इस आर्थिक तंगी के कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सीबीईओ कार्यालय में भी कई बार शिकायत की। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसडीएम से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सज्जन कुमार, रामावतार यादव, फूलचंद यादव, उजागर यादव, हंसराज बिदावत और संजू देवी समेत कई शिक्षक शामिल थे। उन्होंने एसडीएम से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क कर बकाया वेतन जल्द जारी करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin