[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोरिंग से तांबे की केबल चोरी का मामला:अजीतगढ़ में जुड़वां भाई गिरफ्तार, खेत से 200 फीट केबल चुराई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

बोरिंग से तांबे की केबल चोरी का मामला:अजीतगढ़ में जुड़वां भाई गिरफ्तार, खेत से 200 फीट केबल चुराई थी

बोरिंग से तांबे की केबल चोरी का मामला:अजीतगढ़ में जुड़वां भाई गिरफ्तार, खेत से 200 फीट केबल चुराई थी

अजीतगढ़ : अजीतगढ़ पुलिस ने बोरिंग से तांबे की केबल चोरी के मामले में दो जुड़वा भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामचंद्र उर्फ धाड्या और दलीप उर्फ दल्या दोनों चोरी और नकबजनी के आदतन अपराधी हैं। पुलिस को 8 मार्च को सुभाष मीणा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके खेत में लगी बोरिंग से करीब 200 फीट तांबे की थ्री फेज केबल चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

जयपुर रेंज के आईजी अजयपाल लाम्बा और सीकर एसपी भुवन भूषण यादव के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में 10 मार्च को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी जुगलपुरा के रहने वाले हैं और उम्र 20 साल है। वृत्ताधिकारी उमेश गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपी जुड़वा भाई हैं। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin