[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वकील की हत्या के विरोध में सीकर में प्रदर्शन:एड्वोकेट्स बोले- प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

वकील की हत्या के विरोध में सीकर में प्रदर्शन:एड्वोकेट्स बोले- प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो, आंदोलन की चेतावनी दी

वकील की हत्या के विरोध में सीकर में प्रदर्शन:एड्वोकेट्स बोले- प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो, आंदोलन की चेतावनी दी

सीकर : अजमेर जिले के पुष्कर में वकील पुरुषोत्तम जाटोलिया की हत्या के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीकर बार संघ के वकीलों ने आक्रोश रैली निकाली और जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। वकीलों ने विरोध स्वरूप एक दिवसीय कार्य स्थगन कर प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम आरोपियों को कड़ी सजा देने और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग का ज्ञापन एडीएम सिटी भावना शर्मा को सौंपा।

अधिवक्ता को दी श्रद्धांजलि

प्रदर्शन से पहले कोर्ट परिसर के बाहर चल रहे अभिभाषक संघ के धरने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत वकील पुरुषोत्तम जाटोलिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भागीरथ जाखड़ ने बताया कि पुष्कर के अधिवक्ता पुरुषोत्तम जाटोलिया की पिछले दिनों हुई निर्मम हत्या एवं अधिवक्ताओं के साथ लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण वकील समुदाय में भारी आक्रोश है। निरंतर हो रही ऐसी आपराधिक घटनाओं से वकील समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहा है।

कड़ी कार्रवाई की मांग की

बता दें कि अपनी सुरक्षा को लेकर लंबे समय से वकील एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं को देखते हुए वर्तमान में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बहुत ही आवश्यक हो गया है। इसलिए जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए और अधिवक्ता पुरुषोत्तम जाटोलिया निर्मम हत्या करने वाले दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। वकीलों ने जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं होने पर प्रदेशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin