निः शुल्क आंखों का 215वां चिकित्सा शिविर कल
निः शुल्क आंखों का 215वां चिकित्सा शिविर कल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : हर माह आयोजित होने वाला निःशुल्क विशाल आंखों का चिकित्सा शिविर 12 मार्च को छावसरिया धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर शारदा क्रोपकेम लिमिटेड के आर्थिक सौजन्य से, सामाजिक विकास हेरिटेज और वाइल्ड लाइफ कन्जर्वेशन फाउंडेशन द्वारा झुंझुनू जिला अंधता निवारण समिति के आर्थिक सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में डॉ. विमलेश आई केयर एंड मेडिको वेलफेयर सोसायटी और अलायंस क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा के तत्वावधान में जयपुर के डॉ. अविनाश पुरोहित की टीम द्वारा ऑपरेशन किए जाएंगे।
शिविर के आयोजन में डॉ. दयाशंकर जांगिड़ फाउंडेशन के निदेशक डॉ. शंकरलाल सैनी, प्रांतपाल डॉ. राजेश सैनी, पीआरओ के के डीडवानिया, सचिव मुरली मनोहर चौबदार, सुहित पाडिया ने सभी लोगों से अपील की है कि वे शिविर का लाभ उठाएं।
इस शिविर में आने वाले रोगियों से अनुरोध है कि वे अपना आधार कार्ड साथ लाएं और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें शुगर या हाई ब्लड प्रेशर न हो। शिविर में रोगियों को निःशुल्क खाना, दवाइयां और चश्मे दिए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034299


