चिड़ावा के मालुपुरा गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया
चिड़ावा के मालुपुरा गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया

चिड़ावा : चिड़ावा के मालुपुरा गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अनिषा बिजारणीया मुख्य अतिथि रहीं। जल एवं ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।मुख्य अतिथि अनिषा ने कहा कि समाज और देश के विकास में महिलाओं का विशेष योगदान है। उन्होंने हर बच्ची को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। संजय शर्मा ने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों और उनकी उपलब्धियों को दर्शाता है।कार्यक्रम में आईटी ऑफिसर मोनिका स्वामी ने महिलाओं को जागरूक रहने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि संविधान में समान अधिकार होने के बावजूद कहीं-कहीं भेदभाव होता है। बच्चियों को शिक्षित कर नारी शक्ति की भावना विकसित करने पर जोर दिया।कृषि पर्यवेक्षक मनोज तिलोटिया ने महिलाओं की बहुआयामी भूमिका की सराहना की। स्कूल व्याख्याता कविता ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान गांव के स्कूल की छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिलोचना, धर्मादेवी, चुकी देवी आदि सहित लगभग 125 महिलाएं एंव ग्राम जल ग्रहण समिति के कोषाध्यक्ष शेरसिंह, सचिव, उपाध्यक्ष महताब एंव ग्राम विकास समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।