[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

सूरजगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन

सूरजगढ़ : सर्व समाज समरसता एवं सर्वांगीण विकास समिति के द्वारा गतवर्ष की भांति शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सुनीता सैनी ने अपने उद्बोधन की शुरुआत महिलाओं द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों एवं विश्व की शीर्ष महिलाओं का समाज और देश के लिए योगदान कितना महत्वपूर्ण है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं का विशेष योगदान होता है। जब महिला किसी चुनौती को स्वीकार करती है तो उसे हर कीमत पर सीरे तक ले जाती है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, साहित्य, समाज सेवा, पत्रकारिता, संगीत, खेल, सहित विभिन्न क्षेत्रों में चुनौती पूर्ण साहसिक कार्य करने वाली महिलाओं के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिक्षाविद मोतीलाल डिग्रवाल, संस्थान निदेशक समाजसेवी श्यामलाल सैनी, दीपा शर्मा ने भी समाज और राष्ट्र हेतु कार्य करने वाली महिलाओं के अनुकरणीय कार्यों का जिक्र कर छात्राओं को कड़ी मेहनत कर देश की उन्नति और प्रगति में सहभागी बनने का आह्वान किया। हिन्दुकोड बिल के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला गया। पुष्पा सैनी, ममता, पूजा, शिल्पी, विनीता, संगीता, सुमन, विकास कुमार, हिमांशु शर्मा, रतनलाल चेतीवाल, राधेश्याम चिरानिया, सज्जन कटारिया, फूलचंद सुनिया सहित कई लोगों ने संस्कार भारती शिक्षण संस्थान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शिरकत की कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश सेवदा ने किया

Related Articles