इस्लामपुर माखर में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दी दसवीं बोर्ड की परीक्षा
दोनों केंद्रों पर कुल 269 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : कस्बे में गुरुवार को दसवीं बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में बेहद उत्साह नजर आया। इस्लामपुर में सेठ रामप्रताप सोंथलिया राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा प्रभारी ममता कलोया ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर कुल 126 परीक्षार्थी नामांकित थे जिन्होंने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी और दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यालय में सोंथलिया स्कूल सहित कुल छह स्कूलों का सेंटर था। वहीं माखर पंचायत में सेठ जोहरीमल जुगलकिशोर राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा प्रभारी सुमन लता ने बताया कि माखर केंद्र पर कुल 143 विद्यार्थी नामांकित थे जिन्होंने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी ओर तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विद्यालय में जौहरीमल सहित कुल चार स्कूलों का सेंटर था। दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 269 विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि पहले दिन अंग्रेजी का पेपर था जो मध्यम श्रेणी का रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039966


