[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय शांति समिति बैठक आयोजित, होली व धूलंडी पर कड़ी निगरानी के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला स्तरीय शांति समिति बैठक आयोजित, होली व धूलंडी पर कड़ी निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय शांति समिति बैठक आयोजित, होली व धूलंडी पर कड़ी निगरानी के निर्देश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : होली व धूलंडी के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलेक्टर रामावतार मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवलगढ़ में निकलने वाले गैर जुलूस को समय पर शुरू और संपन्न कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी अवांछनीय घटना को रोकने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जाएं।

जिला कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को होली व धूलंडी पर निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, विद्युत विभाग को जुलूस के मार्ग में आ रहे ढीले तारों की मरम्मत करने के लिए कहा गया, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बैठक में कहा कि त्योहार को सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी समुदाय को परेशानी हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

ये रहे मौजूद

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत गोदारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह, झुंझुनूं एसडीएम हवाई सिंह, नवलगढ़ एसडीएम जय सिंह, सीओ हरि सिंह, सीओ राजवीर सिंह, नगर परिषद आयुक्त दिलीप पूनिया, झुंझुनूं तहसीलदार महेंद्र सिंह मूंड, एपीआरओ विकास चाहर सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin