राजगढ़ जेल पर पत्थर फेंकने का मामला:पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार
राजगढ़ जेल पर पत्थर फेंकने का मामला:पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू के पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में राजगढ़ उप कारागृह में पत्थरबाजी के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राजगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल और सहायक पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने हमीरवास थाना क्षेत्र के कामाण गांव से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में योगेश कुमार(25), सुनील कुमार उर्फ ढोला (25) और हरेंद्र(25) शामिल हैं। इन्होंने जेल पर पत्थरबाजी कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पहले भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम ने अथक प्रयास के बाद इन तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामले की गहन जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040115


