[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिंदुस्तान कॉपर के बंद पड़े प्लांटो को पुन: शुरू किया जाए व रीको क्षेत्र को विकसित करने का मुद्दा उठाया -धर्मपाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिंदुस्तान कॉपर के बंद पड़े प्लांटो को पुन: शुरू किया जाए व रीको क्षेत्र को विकसित करने का मुद्दा उठाया -धर्मपाल

हिंदुस्तान कॉपर के बंद पड़े प्लांटो को पुन: शुरू किया जाए व रीको क्षेत्र को विकसित करने का मुद्दा उठाया -धर्मपाल

खेतड़ीनगर : विधानसभा में खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने हिंदुस्तान कॉपर के बंद पड़े संयंत्रों को पुन: शुरू करने का मुद्दा उठाया। विधायक गुर्जर ने कहा कि खेतड़ी क्षेत्र में तांबे के अकूत भंडार मौजूद हैं । खेतड़ी में तांबे के खनन के साथ-साथ शुद्ध ताम्र शोधन सहित कई संयंत्र लगे हुए थे। किसी समय में यहां 10 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे तथा प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रुप से इस संयंत्र से 25 से 30 हजार लोगों को रोजगार मिला हुआ था।आज यहां पांच सौ से भी कम कर्मचारी रह गए हैं। इन बंद पड़े संयंत्रों का पुनरुद्धार कर पुन: शुरू किया जाए। इसके अतिरिक्त इसके अतिरिक्त खेतड़ी के अशोकनगर में रीको औद्योगिक क्षेत्र घोषित है। परंतु वहा सुविधा के नाम पर नगण्य है। अत: वहां सड़क ,बिजली, पानी की व्यवस्था कर राइजिंग राजस्थान के तहत औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाए। जिससे क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22