नीमकाथाना सदर थाना पुलिस की कार्रवाई:हथियार से साथ फोटो अपलोड करने वाला गिरफ्तार, मामला दर्ज
नीमकाथाना सदर थाना पुलिस की कार्रवाई:हथियार से साथ फोटो अपलोड करने वाला गिरफ्तार, मामला दर्ज
नीमकाथाना : नीमकाथाना सदर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हंसराज उर्फ सिकंदर (20) के रूप में हुई है। वह ढाणी लोमोडा का रहने वाला है।
जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लाम्बा और सीकर के पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नीमकाथाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज पाठक और सहायक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने क्षेत्र में दहशत फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश की। उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल और विशेष टीम की निगरानी जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2117554


