अखिल भारतीय विश्वविद्यालय वूशु चैंपियनशिप:नीमकाथाना की मुस्कान सांखला ने जीता कांस्य पदक
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय वूशु चैंपियनशिप:नीमकाथाना की मुस्कान सांखला ने जीता कांस्य पदक

नीमकाथाना : चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय वूशु प्रतियोगिता में कोटा विश्वविद्यालय की छात्रा मुस्कान सांखला पुत्री रामनिवास सांखला ने कांस्य पदक हासिल किया। मुस्कान चला की ढाणी की रहने वाली हैं।
मुस्कान की यह उपलब्धि पहली नहीं है। वह पहले भी कई प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप 2022 में भाग लिया था। राज्य खेलो इंडिया वुमन लीग में स्वर्ण पदक जीता है। राज्य स्तर पर चार बार रजत पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
अंतरराष्ट्रीय वुशू कोच राजेश और महेश सोलेरा ने मुस्कान की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। राजस्थान वूशु संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया और नीमकाथाना के गणमान्य लोगों ने भी मुस्कान को बधाई दी। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।