[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटू मेले में मिठाई की दुकान में लगी आग:लाखों रुपए का नुकसान हुआ,आधे घंटे में पाया गया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटू मेले में मिठाई की दुकान में लगी आग:लाखों रुपए का नुकसान हुआ,आधे घंटे में पाया गया काबू

खाटू मेले में मिठाई की दुकान में लगी आग:लाखों रुपए का नुकसान हुआ,आधे घंटे में पाया गया काबू

सीकर : सीकर में बाबा खाटूश्याम के मेले के दौरान मंदिर परिसर के पास आग लगने की घटना सामने आई है। आग मिठाई की दुकान में लगी। जिस पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया गया। आग लगने के चलते लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की घटना खाटू में मंदिर से पहले 75 फीट ग्राउंड के नजदीक प्रेमानंद मिष्ठान भंडार की है। यहां सुबह 4 बजे के करीब लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती हुई देखी। इसके बाद दमकल को मौके पर बुलाया जाएगा। करीब आधे घंटे में आग पर काबू भी पा लिया गया।

दरअसल खाटू में पुलिस और प्रशासन की सख्ती के विरोध में बीती दोपहर से ही खाटू में तमाम दुकानें बंद है। प्रेमानंद मिष्ठान भंडार की दुकान भी कल दोपहर से ही बंद थी। सुबह 4 बजे आसपास के लोगों ने धुआं और आग की लपटें निकलती हुई देखी तो मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को बुलाया गया।

जिन्होंने करीब 4:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने के असल कारणों का पता नहीं लग पाया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी है। बता दें कि जहां पर यह हादसा हुआ है वहां से 75 फीट ग्राउंड की 14 लाइन नजदीक है। हालांकि मेले के दौरान हमेशा यहां पास ही दमकल की गाड़ियां खड़ी रहती है। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पास में ही कई दुकानें और भी है। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं फैली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin