[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला पदाधिकारियों ने सामाजिक कुरुतियों से लड़ने का आव्हान किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला पदाधिकारियों ने सामाजिक कुरुतियों से लड़ने का आव्हान किया

राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला पदाधिकारियों ने सामाजिक कुरुतियों से लड़ने का आव्हान किया

झुंझुनूं : झुंझुनूं बसंत विहार में राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला मोर्चा की जिला संयोजक शिक्षाविद् संतोष चौधरी लालपुरिया की अध्यक्षता में सामाजिक कुरुतियों पर समाज की बैठक का आयोजन किया गया। महासंघ ब्लॉक सलाहकार सुमन रायल कटेवा एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी ने बैठक में शादियों में शराब बंदी , फिजूलखर्ची बंद करने के लिए ठोस कदम उठाने और दहेज लेने व देने पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा।

ब्लॉक प्रभारी संतोष तेतरवाल व महासचिव रितू चौधरी ने बैठक में आवश्यक सुझाव दिये। ब्लॉक सचिव चंद्रकला भाम्बू ने उपरोक्त प्रस्ताव का स्वागत कर इसे धरातल पर लागू करने पर जोर दिया। जाट महासंघ की महिला पदाधिकारियों ने सामाजिक कुरुतियों के खिलाफ एक अभियान चलाकर के समाज में व्याप्त बुराईयों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बनारसी देवी, नरेश देवी, विमला नूनिया, रामेश्वरी डारा, सिलोचना देवी, संतोष बुडानिया एवं सुमित्रा देवी ने सर्वसहमति से प्रस्ताव का स्वागत कर मौके पर ही प्रस्ताव को पास किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin