[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवता के स्कूल में 13 लाख से बन रहे कमरे:ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगाए, जांच कराने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवता के स्कूल में 13 लाख से बन रहे कमरे:ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगाए, जांच कराने की मांग की

देवता के स्कूल में 13 लाख से बन रहे कमरे:ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगाए, जांच कराने की मांग की

खेतड़ी : खेतड़ी के देवता राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग करने के आरोप लगाए है। इसे लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान शिक्षा परिषद की ओर से पीएबी 2024-25 के तहत 13 लाख 17 हजार रुपए की लागत से कमरों का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहा है, जिससे कमरों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

सरपंच रघुवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार को पहले ही अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग करने को कहा था। लेकिन ठेकेदार ने उनकी बात नहीं मानी। इसी तरह ग्राम पंचायत भवन परिसर में 48 लाख रुपए की लागत से बन रहे राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र में भी घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। यहां तीसरे नंबर की घटिया क्वालिटी की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने दोनों निर्माण कार्यों की जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया तो वे निर्माण कार्य रोक देंगे और आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन में राजेश कसाणा, सुगड़ सिंह, सूबेदार रामोतार, रामेश्वर लाल बोहरा, रामस्वरूप मणकस, विक्रम कसाना, राजेंद्र शेखावत, दुर्गा सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77