[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में कार ने 2 लोगों को उड़ाया, 6 फीट तक उछला युवक, गिरते ही दम तोड़ा, खाना खाकर घूमने निकले थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में कार ने 2 लोगों को उड़ाया, 6 फीट तक उछला युवक, गिरते ही दम तोड़ा, खाना खाकर घूमने निकले थे

झुंझुनूं में कार ने 2 लोगों को उड़ाया, 6 फीट तक उछला युवक, गिरते ही दम तोड़ा, खाना खाकर घूमने निकले थे

चिड़ावा : झुंझुनूं में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने 2 युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक करीब 6 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरे युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया।

हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए। मृतक युवक 20 दिन पहले ही मस्कट (ओमान) से अपने गांव लौटा था।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार द्वारा युवकों को टक्कर मारते हुए साफ देखा जा सकता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। हादसा चिड़ावा के खेतड़ी रोड स्थित APS स्कूल के पास शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे हुआ।

अब देखिए, हादसे से जुड़ी 2 PHOTOS…

टक्कर के बाद हवा में उछलता युवक, मौके पर मौत। ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार।
टक्कर के बाद हवा में उछलता युवक, मौके पर मौत। ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार।
दुर्घटना के बाद आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
दुर्घटना के बाद आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

3 पॉइंट में समझिए पूरा हादसा…

1. घर वापस लौटते समय मारी टक्कर ASI ताराचंद ने बताया- खातियों की ढाणी, अडूका (चिड़ावा) निवासी रामसिंह जांगिड़ (45) शुक्रवार शाम को अपने साथी शिवरतन शर्मा के साथ पैदल घर लौट रहे थे। APS स्कूल के पास स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को निजी वाहन से चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर संदीप जांगिड़ और डॉक्टर मनोज जानू ने रामसिंह जांगिड़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवरतन शर्मा का पैर फ्रैक्चर हो गया, जिनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद रामसिंह जांगिड़ को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बच सकी।
हादसे के बाद रामसिंह जांगिड़ को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बच सकी।

2. घर से 500 मीटर दूर हादसा

ASI ने बताया- रामसिंह जांगिड़ खाना खाने के बाद घर से घूमने निकले थे। घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह करीब 6 फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके साथी शिवरतन शर्मा उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल शिवरतन शर्मा ने खुद को संभाला और रामसिंह जांगिड़ के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

3. 20 दिन पहले मस्कट से लौटे थे

ASI ने बताया- रामसिंह ओमान की राजधानी मस्कट में काम करते थे। वह 20 दिन पहले ही मस्कट से लौटे थे और 2 दिन बाद वापस जाने वाले थे। उनके 3 बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल से सबूत जुटा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet