[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी समारोह में फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:वीडियो शेयर होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया था मामला, तीन आरोपियों की तलाश जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शादी समारोह में फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:वीडियो शेयर होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया था मामला, तीन आरोपियों की तलाश जारी

शादी समारोह में फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:वीडियो शेयर होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया था मामला, तीन आरोपियों की तलाश जारी

सीकर : सीकर की दादिया थाना पुलिस ने शादी समारोह के दौरान हवाई फायर करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दरअसल सोशल मीडिया एक्स पर सीकर का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक शादी समारोह के दौरान पिस्टल से हवाई फायर करते हुए नजर आ रहा था। वहीं वीडियो में एक लड़की हाथ में बंदूक लेकर घोड़ी पर बैठी हुई नजर आ रही थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो की जांच की। वीडियो सीकर के दादिया थाना इलाके में गुंगारा इलाके का होना सामने आया। पुलिस ने मामले में चार लोगों युवराज, प्रिया, राजपाल और महेंद्र के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया।

शादी समारोह के दौरान हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी।
शादी समारोह के दौरान हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी।

पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद चारों आरोपी फरार थे। आज पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वीडियो में पिस्टल से हवाई फायर करने वाला आरोपी युवराज सिंह (22) पुत्र भागीरथ सिंह जाट निवासी गुंगारा दादिया थाना इलाके में आया हुआ है। इस सूचना पर दबिश देते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले में अभी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62