पचेरीकलां में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई:चेजा पत्थर को किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
पचेरीकलां में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई:चेजा पत्थर को किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने शुक्रवार को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने महराणा की पहाड़ी से अवैध रूप से खनन किए गए चेजा पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी राजपाल यादव के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। मुखबिर से सूचना मिली कि सहड़ रोड़ से पचेरी कलां की तरफ एक ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध पत्थर ले जाया जा रहा है।
एचसी विरेन्द्र कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को रोका और जांच की। ड्राइवर ने अपना नाम रविन्द्र कुमार निवासी कलाखरी, थाना सिंघाना बताया। जब उससे पत्थरों के रवन्ना के बारे में पूछा गया तो वह दिखा नहीं सका। पूछताछ में चालक ने महराणा की पहाड़ी से अवैध खनन कर पत्थर लाना स्वीकार किया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल यादव, एचसी विरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल विजय सिंह और रणवीर सिंह की टीम शामिल थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045849

