[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने नवलगढ़ ब्लॉक की बैठक में टीबी मुक्त पंचायत अभियान और योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने नवलगढ़ ब्लॉक की बैठक में टीबी मुक्त पंचायत अभियान और योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने नवलगढ़ ब्लॉक की बैठक में टीबी मुक्त पंचायत अभियान और योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

झुंझुनूं : ब्लॉक नवलगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक गुरुवार को सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ’टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’ बनाने के एजेंडे पर चर्चा करते हुए अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि सभी ग्राम पंचायतों को 24 मार्च तक टीबी मुक्त घोषित किया जाए। उन्होंने टीबी मुक्त पंचायत के इंडीकेटर्स के बारे में समझाया। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों एएनएम स्टॉफ को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनाने उन्हें प्रेरित कर टीबी का ईलाज ले रहे लोगों को गोद देने व प्रोत्साहन देने के लिए प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में जिन संस्थाओं पर संस्थागत प्रसव कम हो रहे हैं उनके स्टॉफ को डिलीवरी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बीसीएमओ डॉ. प्रहलाद ने बताया कि टीकाकरण और एएनसी के गैप को शून्य करने ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री निशुल्क दवा और जांच योजना की समीक्षा कर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान कार्ड वितरित और ई केवाई की समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने ब्लॉक की सभी सीएचसी पर उपलब्ध विषय विशेषज्ञ की आईडी मैप करवाकर दिव्यांग जनों को मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला अस्पताल पीएमओ डॉ. सुनील सैनी, बीसीएमओ डॉ. प्रहलाद बीपीओ रमाकांत सहित सभी पीएचसी सीएचसी प्रभारी एवं स्टॉफ मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77