[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खातीपुरा के ग्रामीणों ने खातीपुरा को रवां पंचायत में ही रखने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खातीपुरा के ग्रामीणों ने खातीपुरा को रवां पंचायत में ही रखने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

खातीपुरा के ग्रामीणों ने खातीपुरा को रवां पंचायत में ही रखने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

खेतड़ी : खातीपुरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को राजस्व ग्राम खातीपुरा को ग्राम पंचायत रवां से हटाकर रोजड़ा जुझारपुर में जोड़ने पर विरोध प्रकट करते हुए खातीपुरा को खां पंचायत में रखने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में रीडर मनीष को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि राजस्व ग्राम खातीपुरा ग्राम पंचायत रवां में सम्मिलित है खातीपुरा एवं रवां की सीमा आबादी भूमि आपस में मिली हुई है ।

ग्राम खातीपुरा पूर्व में रवां ग्राम से निकलकर ही अलग ढाणी के रूप में बसा था जो खां की ढाणी के नाम से जाना व पहचान जाता था। ग्रामपंचायत मुख्यालय खातीपुरा से मात्र 300 मीटर दूरी पर ही स्थित है। ग्राम रोजडा जुझारपुर ग्राम खातीपुरा से करीब 6-7 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इसलिए ग्राम खातीपुरा को रोजड़ा जुझारपुर में सम्मिलित किए जाने से ग्राम वासियों को भारी परेशानी होंगी । जिससे ग्राम वासीयों में भारी रोष है। ग्राम खातीपुरा के ग्रामवासी ग्राम पंचायत रवां में ही रहना चाहते हैं।

इस अवसर पर नरोत्तम सरपंच, मोहर सिंह सरपंच, सत्यनारायण उप सरपंच, एडवोकेट रामसिंह, एडवोकेट नागरमल, सुल्तान सिंह, राजकुमार, रामप्रताप मुंशीलाल, रामावतार आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin