नाईजीरिया ने चूरू को हराकर खिताब अपने नाम किया
खेल से शरीर स्वस्थ रहता है खेल खेल की भावनाओं से खेलें आमीन पठान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्थित लोहिया क्रीडा स्थल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगीता के रोमांचक फाइनल मुकाबले मे 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। नाइजीरिया ने चूरू फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष शकील दुर्रानी ने बताया एक गोल से पिछड़ी हुई नाइजीरिया की टीम ने अंतिम मिनटों मे गोल दाग कर मुकाबला बराबरी पर खड़ा कर दिया और फिर दिए गए अतिरिक्त समय मे एक और गोल दाग कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अध्यक्ष शकील दुर्रानी और सचिव सुरेंद्र सिंह मेड़तिया ने तमाम भामाशाहों का सम्मान किया और आगे भी ऐसी प्रतियोगता करवाने का आश्वासन दिया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आमीन पठान पूर्व आर सी ए अध्यक्ष और समाजसेवी बाबू खान थे।
वशिष्ठ अतिथि के रूप मे भंवरू खान ठेकेदार, एडवोकेट संजय भाटी, सुनील कुमार झाझडिया पुलिस प्रशासक, अनूप सिंह शेखावत, अनिल कौशिक, डॉक्टर एहसान गोरी, अशोक कुमार, शाहरुख खान पार्षद, अनवर खान थानेदार, हमीद रिसलदार, सुरेश कल्ला एडवोकेट, सुरेन्द्र एडवोकेट, डॉक्टर वसीम अंसारी, मुन्ने खान, इमरान खान (अप्पू) मौजूद थे विजेता टीम को इक्कीस हजार नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता टीम को ग्यारह हजार नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।
मेच के दौरान नाइजीरिया के ओसमा ने दागा विजेता गोलः मैच समाप्ति के दौरान नाइजीरिया और चूरू एक-एक गोल से बराबर थे। इसके बाद दोनों टीमों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया, जिसमें नाइजीरिया के ओसमा ने दूसरा गोल दाग कर टीम का मुकाबले का सिरमौर बना दिया। चूरू की ओर से एक मात्र गोल नितेष मेहता ने किया, जबकि नाइजीरिया की ओर से पहला गोल मूवमार एवं दूसरा गोल ओसमा ने किया। मैच व कार्यक्रम का सफ़ल संचालन इमरान मंसूर चूरर्वी ने किया।