[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज के पूर्व चालक ट्रेन के आगे कूदे:47 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो बेटे विदेश में नौकरी करते हैं; आत्महत्या का कारण अज्ञात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज के पूर्व चालक ट्रेन के आगे कूदे:47 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो बेटे विदेश में नौकरी करते हैं; आत्महत्या का कारण अज्ञात

रोडवेज के पूर्व चालक ट्रेन के आगे कूदे:47 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो बेटे विदेश में नौकरी करते हैं; आत्महत्या का कारण अज्ञात

चिड़ावा : झुंझुनूं के चिड़ावा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। राजस्थान रोडवेज के पूर्व चालक दिलीप सिंह (47) ने सीकर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सुबह 10:15 बजे कस्बे के अरड़ावता रोड स्थित कृषि एवं फल-सब्जी मंडी के पास हुई।

मृतक सिंघाना थाना क्षेत्र के गांव मोई का रहने वाला था। उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। परिवार में पत्नी बिमला के अलावा दो बेटे हैं, जिनमें से एक अमेरिकी दूतावास में और दूसरा दुबई में कार्यरत है। पारिवारिक स्थिति सम्पन्न बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेल पटरी से हटवाया। मृतक के भाई डॉक्टर महेंद्र भी सुलताना से मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही किसी पारिवारिक विवाद की जानकारी सामने आई है।

घटना के कारण ट्रेन यातायात 45 मिनट तक प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को चिड़ावा उप जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad