[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे CEERI का दौरा:19 फरवरी को ‘ESDM स्किल कॉन्क्लेव’ में होगा संबोधन, मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के एक्सपर्ट होंगे कार्यक्रम में शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे CEERI का दौरा:19 फरवरी को ‘ESDM स्किल कॉन्क्लेव’ में होगा संबोधन, मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के एक्सपर्ट होंगे कार्यक्रम में शामिल

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े करेंगे CEERI का दौरा:19 फरवरी को 'ESDM स्किल कॉन्क्लेव' में होगा संबोधन, मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के एक्सपर्ट होंगे कार्यक्रम में शामिल

पिलानी : सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी), पिलानी में 19 फरवरी 2025 को होने वाले ‘ESDM स्किल कॉन्क्लेव 2025’ में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि होंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

कॉन्क्लेव में सीरी द्वारा विकसित नवीनतम तकनीकों और अनुसंधान उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। राज्यपाल बागड़े आत्मनिर्भर भारत में इलेक्ट्रॉनिक प्रयोगशाला की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे। संस्थान के निदेशक डॉ. पीसी पंचारिया इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण और कौशल विकास में सीरी के योगदान पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम में शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ, स्टार्टअप प्रतिनिधि और शोधकर्ता एक मंच पर आएंगे। विभिन्न तकनीकी सत्रों में ESDM क्षेत्र की उन्नत तकनीकों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी। यह आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग और शैक्षणिक जगत के बीच सहयोग को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो राष्ट्र निर्माण में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad