[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीनी तब्लिगी इज्तिमा में शामिल हुए ढाई लाख लोग:देश के अलग- अलग राज्यों से आए, अमन- चैन के लिए मांगी दुआएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दीनी तब्लिगी इज्तिमा में शामिल हुए ढाई लाख लोग:देश के अलग- अलग राज्यों से आए, अमन- चैन के लिए मांगी दुआएं

दीनी तब्लिगी इज्तिमा में शामिल हुए ढाई लाख लोग:देश के अलग- अलग राज्यों से आए, अमन- चैन के लिए मांगी दुआएं

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के मलसीसर पर रोड़ पर चल रहे दीनी तब्लिगी इज्तिमा का सोमवार को दुआ के साथ समापन हुआ। आखिरी दिन करीब ढाई लाख लोग शामिल हुए। इससे पहले सुबह फजर की नमाज के बाद उलेमाओं की तकरीर हुई। फिर 11 बजे दुआ करवाई गई। मुंबई से आए मौलाना फारूक मुम्बई वाले ने दुआ करवाई। लाखों लोगों ने हाथ उठाकर खुदा से अमनो-चैन की दुआ मांगी। विश्व में शांति बनी रहे इसकी दुआ मांगी गई।

इसी के साथ यहां से जमातों की रवानगी का सिलसिला शुरू हुआ। सामूहिक दुआ में शामिल होने के लिए लाखों धर्मावलंबियों की भीड़ के बीच आलम यह था कि जिसे जहां जगह मिली, उसने वहीं खड़े रह कर नमाज अदा की और दुआ पढ़ी।

दुआ से पहले अपने बयान में उलेमाओं ने कहा कि अपने ईमान को कायम रखो। यकीन डगमगाने पर ही मुश्किलें बढ़ती हैं। जिंदगी गफलत में न गुजारें। पांचों वक्त की नमाज पढ़े, जकात अदा करें।

रोडवेज बस स्टेंड पर भारी भीड़ रही।
रोडवेज बस स्टेंड पर भारी भीड़ रही।

इज्तेमा का मकसद लोगों को मजहब और इल्म की राह पर ले जाने का है। दुआ सिर्फ अपने लिए नहीं, दुनिया के हर एक इंसान की बेहतरी के लिए करनी चाहिए।

सोमवार को अलसुबह से ही इज्तेमा स्थल पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह के साढ़े 11 बजे तक इज्तेमा स्थल पूरी तरह भर चुका था। करीब 12 बजे दुआ समाप्त होने के बाद जब लोगों ने लौटना लगे। एक घंटे में पैदल जाने वाले लोगों को निकलने दिया गया। इसके बाद इज्तिमा की सभी पार्किंगों से दो पहिया वाहन निकालने दी गईं।

फिर एक घंटे बाद पार्किंग से चार पहिया वाहन निकालने की इजाजत दी गई। इसके बाद हैवी व्हीकल निकाले गए। वहीं ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों को सीधे गाड़ियों से स्टेशन पहुंचाया गया। बसों से जाने वालां में बस स्टैंड पहुंचाया। पैदल चलने वालों की भी इतनी बड़ी तादाद थी कि सड़कों पर से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा था।

हजारों जमातें निकली, देश के अलग अलग राज्यों से मेहमान शामिल हुए।
हजारों जमातें निकली, देश के अलग अलग राज्यों से मेहमान शामिल हुए।

इन रास्तों पर रहा भारी ट्रैफिक

मलसीसर रोड़, चूरू, सीकर, दिल्ली रोड़ पर भारी संख्या में जनसमुदाय और वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात का दबाव रहा। शहर से ट्रेफिक क्लियर होते होते 4 -5 घंटे लगे। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लोगो की भारी भीड़ है।

रोडवेज प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बस नहीं लगाने से लोगां को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग घंटों तक बसाें का इंतजार करे। इससे रोडवेज बस स्टैंड पर भारी भीड़ हो गई। पुलिस प्रशासन और वालंटियर ने व्यवस्था सम्भाली।

देश के अलग अलग राज्यों से लोग पहुंचे

झुंझुनूं पहली बार प्रदेश स्तरीय इज्तिमा हुआ है। इज्तिमा में देश के अलग अलग राज्य से मेहमान पहुंचे। निजामुद्दीन दिल्ली से उलेमा इकराम भी शामिल हुए। खाना पीने से लेकर सोने की 800 बीघा में व्यवस्था की गई थी। अस्थाई अस्पताल भी बनाया गया था। 6 हजार से ज्यादा वॉलंटियर खिदमत लगे हुए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62