[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल कूलवाल कोठी ज़िंक जर्नी बाय द फ़र्न की मिनी मैराथन में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

होटल कूलवाल कोठी ज़िंक जर्नी बाय द फ़र्न की मिनी मैराथन में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग

होटल कूलवाल कोठी ज़िंक जर्नी बाय द फ़र्न की मिनी मैराथन में विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

नवलगढ़ : होटल कूलवाल कोठी ज़िंक जर्नी बाय द फ़र्न की ओर से रविवार को विद्यालयी छात्रों के लिए मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक स्वास्थ्य, एकता एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण खंडेलवाल एवं निशा खंडेलवाल ने बताया कि इस आयोजन में प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग का विशेष सहयोग रहा। इस पूरे कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन एवं सफल आयोजन होटल के महाप्रबंधक रवीन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा किया गया।

मुख्य रूप से कार्यक्रम में जयसिंह (उपखंड अधिकारी, नवलगढ़), अशोक कुमार शर्मा (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) का आयोजन के प्रारम्भ से मार्गदर्शन व सहयोग रहा। डॉ. दयाशंकर जांगिड़, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया,डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. संजय सैनी,सुरेंद्र कुमार, स्काउट प्रधान मुरली मनोहर चोबदार, सुरेश कुमार जांगिड़, प्रदीप जोरासिया, बिंदु पाटोदिया, ललिता शर्मा, सुमन राठौड़ सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता निभाई। मैराथन को अध्यक्ष ठाकुर आनंद सिंह शेखावत ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन का आयोजन होटल कूलवाल कोठी उद्यान से ज्योति होटल तक किया गया। इसमें सात विद्यालयों के 61 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

ये रहे विजेता

मैराथन में प्रथम स्थान पर रोहित सैनी (पुत्र श्री हेतराम सिंह) सुबोध पब्लिक स्कूल, नवलगढ़ रहे। इसको पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपए नकद, सुनहरा कप, प्रमाण पत्र एवं Water Bottle दी गई। द्वितीय स्थान पर लोकेश सैनी (पुत्र सीताराम) सुबोध पब्लिक स्कूल, नवलगढ़ रहे। इसको पुरस्कार स्वरूप 2100 नकद, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं Water Bottle प्रदान किया गया। वहीं तृतीय स्थान पर सुमित मील (पुत्र ओम प्रकाश) सुबोध पब्लिक स्कूल, नवलगढ़ रहे। छात्र को 1100 रुपए नकद, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं Water बोतल दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल शर्मा एवं कमल किशोर पंवार ने किया। विजेताओं एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन ठा. आनंद सिंह शेखावत एवं कैलाश चोटिया ने किया।

इस सफल आयोजन के लिए होटल कूलवाल कोठी ज़िंक जर्नी बाय द फ़र्न, नवलगढ़ के महाप्रबंधक रवीन्द्र सिंह राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin