[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर संभाग व नीमकाथाना जिले को बहाल करने की मांग को लेकर सीकर शिक्षक संघ का कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर संभाग व नीमकाथाना जिले को बहाल करने की मांग को लेकर सीकर शिक्षक संघ का कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन

सीकर संभाग व नीमकाथाना जिले को बहाल करने की मांग को लेकर सीकर शिक्षक संघ का कलेक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ. हरत कुमार

सीकर : सीकर संभाग व नीमकाथाना जिले को बहाल करने की लगातार मांग की जा रही है। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के 9 जिलों व तीन संभाग को समाप्त करने के बाद से ही सीकर सहित शेखावाटी में आक्रोश शुरू हो गया था जो अब भी जारी है। इसे लेकर नीमकाथाना, दांतारामगढ़ और सीकर जिला मुख्यालय पर अभिभाषक संघ सहित विभिन्न संगठनों की ओर से लगातार धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने अभिभाषक संघ की ओर से कोर्ट के बाहर दिए जा रहे क्रमिक अनशन व धरने को अपना समर्थन दिया। शिक्षक संघ शेखावत ने कोर्ट के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ ने सीकर संभाग व नीमकाथाना जिले को बहाल करने की मांग का कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

शिक्षक संघ शेखावत के शिक्षकों ने कहा कि काफ़ी लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नीमकाथाना को भौगोलिक आधार पर जिला बनाया था। साथ ही शेखावाटी अंचल में बढ़ते जन घनत्व एवं विकास को और आगे बढ़ाने के लिए सीकर को संभाग बनाया था। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने सीकर की जनता के हक को छीनते हुए नीमकाथाना को जिला व सीकर के संभाग के आदेश को निरस्त कर दिया। इसके बाद से ही सीकर की जनता में भारी आक्रोश है। शिक्षक संघ शेखावत के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही नीमकाथाना को जिला और सीकर को संभाग बहाल नहीं किया गया तो प्रदेश के शिक्षक भी आंदोलन की राह पर उतर आयेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin