[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा में उठा नानी बीहड़ गंदे पानी का मुद्दा:धोद विधायक गोरधन बोले-बिन बारिश हाईवे पर 4 किलोमीटर एरिया में रहता है गंदा पानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विधानसभा में उठा नानी बीहड़ गंदे पानी का मुद्दा:धोद विधायक गोरधन बोले-बिन बारिश हाईवे पर 4 किलोमीटर एरिया में रहता है गंदा पानी

विधानसभा में उठा नानी बीहड़ गंदे पानी का मुद्दा:धोद विधायक गोरधन बोले-बिन बारिश हाईवे पर 4 किलोमीटर एरिया में रहता है गंदा पानी

सीकर : सीकर के नानी बीहड़ के गंदे पानी का मुद्दा आज राजस्थान विधानसभा में उठा। सीकर के धोद विधायक गोरधन वर्मा ने सरकार से मांग की है कि इस पानी का समाधान किया जाए। धोद विधायक गोरधन वर्मा ने कहा कि सीकर नगर परिषद एरिया का दूषित पानी नानी बीहड़ और चारागाह भूमि पर चला जाता है। जिससे जमीन तो खराब हो रही है,साथ ही किसानों और आमजन को भी काफी नुकसान होता है। आसपास के जो जलाशय हैं वहां का पानी भी दूषित हो चुका है।

पहले बारिश में पानी सड़क पर आता था। पास से गुजरने वाले नेशनल हाईवे संख्या 52 पर यह पानी आ जाता था। लेकिन अब बिना बारिश के ही करीब 4 किलोमीटर के एरिया में यह पानी आ जाता है। जिससे कि आसपास के गांव चेलासी,ढाका की ढाणी, पुरा की ढाणी,कुमावतों की ढाणी से निकलकर यह पानी भढाढर तक पहुंच जाता है।

हाईवे पर 4 किलोमीटर की दूरी में यह पानी जमा रहता है, जहां आए दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है। वर्मा ने कहा कि यह बेहद गंभीर विषय है,इससे नहर की स्थिति बनी रहती है। उस पानी के समाधान के लिए वहां से पानी को 35 से 40 किलोमीटर दूर ले जाकर पानी को ट्रीट किया जाए। पानी को साफ करके किसानों को दिया जाए।

वर्मा ने कहा कि हमारे पास 1500 से 1600 बीघा की जाचास और पेवा मुकुंदपुरा में जगह है,वहां उस जगह पानी को लाया जाए। इसका उचित समाधान हो तो किसानों को भी पानी मिल सकेगा और जल स्तर भी बढ़ेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin