[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश:चलती बस से चुराते थे आभूषण, 26 लाख रुपए के आभूषण जब्त किए, कार की बोनट में छिपा रखे थे,अलग अलग राज्य कर चुके वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश:चलती बस से चुराते थे आभूषण, 26 लाख रुपए के आभूषण जब्त किए, कार की बोनट में छिपा रखे थे,अलग अलग राज्य कर चुके वारदात

अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश:चलती बस से चुराते थे आभूषण, 26 लाख रुपए के आभूषण जब्त किए, कार की बोनट में छिपा रखे थे,अलग अलग राज्य कर चुके वारदात

झुंझुनूं : बसों में यात्रियों के बैग से आभूषण चोरी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की ज्वेलरी व कैश भी बरामद किया गया है। आरोपियों ने चोरी का माला कार के बोनट में छिपा रखा था। आरोपियों ने राजस्थान, यूपी, हरियाणा के अलग अलग जिलों में चलती बसों से जेवरात चोरी करने की 100 से ज्यादा वारदातें कबूल की हैं।

थानाधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि इस मामले में राहुल(20)पुत्र प्रकाश, कुलदीप(36) पुत्र प्रकाश निवासी रामसिंह कोलोनी हांसी(हरियाणा), लखन(28) पुत्र सुखबीर, सुखबीर पुत्र धर्मपाल निवासी खाडांखेड़ी थाना नारनोद, राजेश(39) पुत्र ओमी, निवासी सोरखी(हरियाणा) और मोखरा हरियाणा के रहने वाले फुल कुमार(42) पुत्र रामकरण उर्फ चिन्नू को गिरफ्तार किया है। कुलदीप गैंग का मुख्य सरगना है।

अंतरराज्य गैंग का पर्दाफाश करने में कॉन्स्टेबल प्रवीण की रही अहम भूमिका
अंतरराज्य गैंग का पर्दाफाश करने में कॉन्स्टेबल प्रवीण की रही अहम भूमिका

आरोपियों ने 9 दिसंबर 2024 को चूरू निवासी उर्मिला कंवर पत्नी अमर सिंह के बैग से आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़ित अपने पीहर कालीपहाडी (झुंझुनूं) आई थी। वापस चूरू जाने के लिए झुंझुनूं रोडवेज डिपो में बस बैठी थी। इस दौरान एक आरोपियां ने मदद के बहाने से पीड़िता के बैग से सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर लिए थे। इससे पहले भी झुंझुनूं में इसी तरह की दो घटना हुई थी। पुलिस इस गैंग की तलाश में थी। कई दिनां से आरोपियों के पिछे लगी हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने अन्य जिलों में भी इसी तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियां की पहचान कर चुकी थी। लेकिन आरोपी बार बार जगह बदल रहे थे। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ईरटिगा कार से झुंझुनूं आ रहे है। जिसके बाद टीम गठित कर आरोपियां को झुंझुनूं शहर के निकट बीड़ में ही दबोच लिया।

कार के बोनट में छिपा रखे थे जेवरात व नगदी

पुलिस ने आरोपियां से 330 ग्राम सोना, 609 ग्राम चांदी सहित 37 हजार 250 रूपए बरामद किए है। गैंग के सदस्यां ने यह चोरी का यह माल ईरटिका कार के बोनट में छिपा रखा था। बाजार में इसकी कीमत 26 लाख रूपए के करीब बताई जा रही है। आरोपियों को पकड़ने में सबसे अहम भूमिका कॉस्टेबल प्रवीण कुमार जाखड़ की रही। जो कई महीनों से लगातार आरोपियों के पीछे लगे हुए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin