[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीडियोग्राफर के सामने बंडल खोलने का दावा, संयोजक बोले, भंग नहीं हुई गोपनीयता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

वीडियोग्राफर के सामने बंडल खोलने का दावा, संयोजक बोले, भंग नहीं हुई गोपनीयता

आरएएस प्री परीक्षा: केन्द्राधीक्षक व दो पर्यवेक्षकों को नोटिस

झुंझुनूं : आरपीएससी की ओर से रविवार को करवाई गई आरएएस प्री परीक्षा में नवलगढ़ क्षेत्र के बलवंतपुरा के निजी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में बरती गई गंभीर चूक के मामले में केंद्राधीक्षक व दो पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

9 परीक्षार्थियों ने किया था बहिष्कार

जानकारी के अनुसार कक्ष में 24 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था थी जिसमें से 10 परीक्षार्थी पहुंचे। जैसे ही 24 प्रश्न पत्र से भरा बंडल कमरा नंबर 57 में पहुंचा तो परीक्षा कक्ष में मौजूद परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्रों से भरे बंडल का मुंह खुला होने का विरोध किया। इसके बाद एक परीक्षार्थी ने पेपर दिया जबकि 9 परीक्षार्थी बहिष्कार करके कमरे में बैठ गए।

इन्हें दिया गया है नोटिस

मामले में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ महेन्द्र सिंह जाखड़ व महात्मा गांधी राजकीय स्कूल जाखल के संस्थाप्रधान राजपाल गोदारा को नोटिस जारी किए गए हैं। दोनों इस केन्द्र पर सरकारी पर्यवेक्षक थे। इसके अलावा बलवंतपुरा स्कूल के केन्द्राधीक्षक एवं प्रधानाचार्य हेमंत दाधीच को नोटिस जारी किया गया है।

एसडीएम ने यह भेजी रिपोर्ट

नवलगढ़ एसडीएम जयसिंह ने कलक्टर को सोमवार को भेजी रिपोर्ट में लिखा है कि सरस्वती बाल विद्या मंदिर बलवंतपुरा में नौ परीक्षार्थियों ने पेपर सॉल्व नहीं किया। पेपर के बाहरी आवरण को परीक्षार्थियों के सामने नहीं खोलने का आरोप लगाते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। हालांकि इससे परीक्षा की गोपनीयता एवं सूचिता भंग नहीं हुई है।

इनका कहना है

परीक्षा की गोपनीयता भंग नहीं हुई। पूरी रिपोर्ट बनाकर आरपीएससी को भेज दी है। जहां बंडल खोला गया था वहां की वीडियोग्राफी करवाई गई थी। लेकिन बैग कमरे में नहीं खोला गया, इसलिए केन्द्राधीक्षक व दो पर्यवेक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे यह कोई गंभीर मामला नहीं है।

अजय कुमार आर्य, परीक्षा समन्वयक एवं एडीएम

यह है मामला

परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर 2 परीक्षार्थियों के सामने प्रश्न पत्र के बंडल खोले गए। बंडल में 24-24 प्रश्न पत्र के बैग होते हैं। इन बंडल को परीक्षा कक्ष में खोलना होता है लेकिन पेपर के बंडल भी कंट्रोल रूम में खोलकर परीक्षा कक्ष में भेजा गया। जिस पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा कक्ष में बंडल खोलने की बात को लेकर विरोध जताया था। हालांकि जहां बंडल खोला गया था, वहां की वीडियोग्राफी करवाई गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin