[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग को बरामद एवं युवक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

नाबालिग को बरामद एवं युवक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

नाबालिग को बरामद एवं युवक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

बुहाना : समीपवर्ती खांदवा गांव की नाबालिग को बहला-फुसला के भगाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ डेढ़ माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस थाना के सामने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने युवक की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि खांदवा गांव की नाबालिग लड़की को डेढ़ पहले भालोठ गांव का रहने वाला लड़का बहला-फुसला कर भगा ले गया था। पीडित व्यक्ति ने इस बाबत चोदह दिसम्बर को बुहाना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रकरण की जांच हैडकांस्टेबल संतोष को सौंपी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडित परिवार एवं ग्रामीण कई बार थाना का चक्कर लगा चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस की शिथिल कार्रवाई से नाराज ग्रामीण सोमवार को पुलिस थाना पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस की समझाईश के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने तत्काल मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। नाराज ग्रामीणों ने तत्काल दोषी युवक की गिरफ्तारी एवं नाबालिग को बरामद नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों से थाना प्रभारी राजकार्य से बाहर होने के कारण नहीं मिल पाए। ग्रामीणों ने मंगलवार को थाना प्रभारी से मिलने का समय तय किया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में राजवंत यादव, सुनील कुमार यादव, देशराज, वीरेन्द्र यादव, प्रताप सिंह, धोलू मिस्त्री, हनुमान सिंह, सतीश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin