[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर वार्ड 50 के पार्षद धर्मेंद्र महिचा बीजेपी में हुए शामिल कहां कांग्रेस में नहीं होती है सुनवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर वार्ड 50 के पार्षद धर्मेंद्र महिचा बीजेपी में हुए शामिल कहां कांग्रेस में नहीं होती है सुनवाई

फतेहपुर वार्ड 50 के पार्षद धर्मेंद्र महिचा बीजेपी में हुए शामिल कहां कांग्रेस में नहीं होती है सुनवाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा

फतेहपुर : कस्बे के भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवाड़ी की अगुवाई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र महिचा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि अपने जनप्रतिनिधियों की भी सुनवाई नहीं कर रही है। इसी कारण पार्षद ने भाजपा के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। धर्मेंद्र महिचा ने कांग्रेस छोड़ने का कारण बताते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से पार्टी उनकी अनदेखी कर रही थी। उनके क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों को भी नजरअंदाज किया जा रहा था। उन्होंने कांग्रेस को त्यागपत्र सौंप दिया है और भविष्य में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में फतेहपुर भाजपा प्रत्याशी श्रवण चौधरी, शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवाड़ी जयराम मिश्रा, एडवोकेट पंकज शर्मा , अनिल भार्गव, प्रमोद सैनी, बजरंग चनेजा विनोद कटारिया समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles