[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : बड़े जोश के साथ निकली शहीद इंद्र सिंह स्मारक से तिरंगा यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : बड़े जोश के साथ निकली शहीद इंद्र सिंह स्मारक से तिरंगा यात्रा

बड़े जोश के साथ निकली शहीद इंद्र सिंह स्मारक से तिरंगा यात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : झुंझुनू शहर के प्रथम शहीद इंद्र सिंह सैनी स्मारक से कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक तक सर्व समाज के द्वारा तिरंगा बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा नेता कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा बाइक रैली का बगड़ रोड स्थित शहीद इंद्र सिंह सैनी स्मारक पर चंचल नाथ पीठाधीश्वर ओम नाथ महाराज के सानिध्य में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, कांग्रेस जिला प्रवक्ता मुरारी सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्राज सैनी, कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत ने झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

आयोजक शहीद इंद्र सिंह के भाई बजरंग लाल सैनी, पुत्र दिलीप सैनी व नंदलाल सैनी ने बताया कि भाजपा नेता कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में 100 से अधिक संख्या में बाइक पर तिरंगा लेकर बडी संख्या में सर्व समाज के युवाओं ने डीजे के साथ शहीद इंद्र सिंह स्मारक से खेमी शक्ति होते हुए कोतवाली थाने के सामने से गांधी चौक, वहां से एक नंबर रोड से होते हुए कलेक्ट्रेट शहीद स्मारक तक बड़े जोश के साथ भारत माता की जय, वन्देमातरम व शहीद इन्द्र सिंह अमर रहे के बुलंद नारों के साथ बाईक वाहन तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा के कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचने पर शर्मा के नेतृत्व में पुष्प माला अर्पित कर शहिदों को नमन किया गया। इस मौके पर कमल कांत शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस के पूर्व शहर के शहीद इंद्र सिंह सैनी स्मारक से प्रतिवर्ष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है उसी के अंतर्गत बुधवार को प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ कर सर्व समाज को साथ लेकर तिरंगा बाइक वाहन शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया आज के दिन शहीदों को याद कर बड़े गौरव की अनुभूति हुई।

इस मौके पर राष्ट्रीय सैनी सभा जिलाध्यक्ष अजय सैनी, भाजपा पार्षद बुधराम सैनी, भाजपा नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, अशोक सैनी, मूलचंद झाझडिया, किट्टू सैनी, विशाल सैनी, अल्ताफ, पार्षद अशोक प्रजापति, सचिन साहू, पार्षद विनोद जांगिड़, मनोज, राहुल सैनी, विकास शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रविंद्र चौहान, महेंद्र शर्मा, रौनक झाझडिया, शुभम झाझडिया, जगीरा सैनी, दिनेश इंदौरिया, रामू सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet