10 फरवरी के बाद हज यात्रा पर जाने वालों को लगवाना होगा टीका
10 फरवरी के बाद हज यात्रा पर जाने वालों को लगवाना होगा टीका

झुंझुनूं : सऊदी अरब सरकार ने हज पर आने वाले यात्रियों के लिए मेनिंगोकोकल मेनिन जाइटिस वैक्सीन का प्रमाण पत्र हर यात्री के लिए अनिवार्य किया है। 10 फरवरी या उसके बाद सऊदी अरब जाने वालों के लिए यह जरूरी होगा। एक वर्ष से छोटे बच्चों को टीकाकरण से मुक्त रखा गया है।
सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (जीएसीए) ने स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी पर सभी एयरलाइंस को परिपत्र जारी किए हैं। जारी परिपत्र में विभिन्न देशों से आने वाले यात्रियों के लिए टीकाकरण का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य किया है। इसके अलावा विभिन्न देशों में फैले येलो फीवर, पोलियो और सीजनल इनफ्लुएंजा सोर्स 2 के टीकाकरण का हवाला भी स्वास्थ्य मंत्रालय के परिपत्र में है।