[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली टावरों से तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 64 मीटर तार बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंबबाईराजस्थानराज्य

बिजली टावरों से तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 64 मीटर तार बरामद

माधोगढ़ के पास 765 केवी लाइन से तार चोरी का मामला, दोनों आरोपी पहले से न्यायिक अभिरक्षा में थे

बबाई : माधोगढ़ के पास 765 केवी बिजली लाइन के निर्माण कार्य से तार चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 64 मीटर बिजली तार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड बीकानेर-III से नीमराना-II तक 765 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कर रही है। कंपनी प्रतिनिधि जाकिर शेख ने 28 सितंबर को रिपोर्ट दी थी कि 25 सितंबर को माधोगढ़ की नई कोठी के पास टावरों से बिजली के तार चोरी हो गए।

जांच के दौरान पुलिस ने महेश कुमार निवासी पुराना बास, नीमकाथाना और अजय उर्फ कालू निवासी बुचाड़ा मोहल्ला, कोटपूतली को 12 अक्टूबर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पहले से न्यायिक अभिरक्षा में थे। पुलिस ने उनसे करीब 64 मीटर बिजली तार बरामद किए हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल अमरसिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार और कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker